
चंडीगढ के इस सैक्टर मे पेड से लटकती मिली व्यक्ति की लाश, मचा हडकंप
पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ़, 15 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ शहर के सेक्टर 37 में कोयला डिपो के पास आज सुबह उस समय हडकंप मच गया जब एक व्यक्ति की लाश पेड़ से लटकती मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसे तुरंत सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय विकास के रूप में हुई है जो सब्जी बेचने का काम करता था। जानकारी के मुताबिक विकास सेक्टर 39 की सब्जी मंडी में सब्जी की रेहड़ी लगाता था। वह इसी मंडी में रहा करता था।























