
बडी खबर: बंबीहा गैंग का गुर्गा पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार
पुलिस तलाश मे जुटी
चंडीगढ़, 15 जुलाई (विश्ववार्ता) बडी खबर पंजाब के फरीदकोट जिले से आ रही है जहां बंबीहा गैंग का गुर्गा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस जल्द ही इस अपराधी को पकडऩे का दावा कर रही है और दोषी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कह रही है। आज सुबह करीब 4 बजे वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बता दें कि इसी अस्पताल में खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भी इलाज चल रहा है, जिसे तेज बुखार और पेट दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया था।
जानकारी के मुताबिक व्यापारियों से फिरौती मांगने और गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले बंबीहा गैंग के 2 बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसमें से एक गुर्गे सुरिंदर बिल्ला के पैर में गोली लगी थी और उसे इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।























