
चंडीगढ मे येलो अलर्ट के बीच फिर खोले गए सुखना के फ्लड गेट
चंडीगढ पुलिस ने इन इलाको के लिए जारी की एडवाइजरी
चंडीगढ़, 14 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ शहर मे आज मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है कि अगले 24 घंटो मे भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इसी बीच सुखना लेक में एक बार फिर पानी का जलस्तर बढऩे के कारण इसके फ्लड गेट खोलने पड़े हैं। इससे चंडीगढ़ के जिन जगहों से सुखना निकलती हैं, वहां के कुछ इलाकों में पानी का स्तर बढ़ गया है।
इसको देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर इन इलाकों से निकलने के लिए मना किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने गांव किशनगढ़ में सुखना पर बने पुल के ऊपर, शास्त्री नगर, सीटीयू वर्कशॉप और मक्खन माजरा के पास के रास्ते बंद कर दिए है। जब तक इस पानी का जलस्तर कम नहीं होता है, तब तक यह रास्ते बंद ही रहेगे।























