
मौसम विभाग ने आज चंडीगढ व आसपास के इलाको के लिए जारी किया येलो अलर्ट
हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई
चंडीगढ़, 14 जुलाई (विश्ववार्ता) मौसम विभाग ने फिर पूर्वानुमान लगाया है कि जिसके अनुसार मानसूनी मौसम है तो जाहिर सी बात है कि बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। जहां इसी सिलसिले में अब मौसम विभाग ने हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यानि हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं इसी प्रकार मौसम विभाग ने हरियाणा के अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी दी है।





















