मीत हेयर ने लोगों को प्रशासन, सेना और एन.डी.आर.एफ. के साथ तालमेल करके बचाव कार्य करने की अपील
मानवीय जान की रक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता- मीत हेयर
जल स्रोत मंत्री ने दरारे भरते समय हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए लोगों से अपील की
चंडीगढ़, 13 जुलाई : पंजाब में मूसलाधार बारिश के कारण दरिया के अपनी क्षमता से अधिक बहने के कारण दरार पडऩे से हो रही घटनाओं और कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों की तरफ से अपने स्तर पर दरारे भरते समय घटी दुर्घटनाओं को देखते हुए जल स्रोत मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने क्षमता से अधिक बह रहे दरियाओं के आस-पास लोगों से अपील की है कि वह स्थानीय जि़ला सिविल, पुलिस प्रशासन, सेना, एन.डी.आर.एफ. और विभाग के कर्मचारियों के साथ तालमेल करके बचाव कार्य में सहयोग करे।
मीत हेयर ने कहा कि मानवीय जीवन की रक्षा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निजी स्तर पर काम कर रहे लोगों के हौसले और हिम्मत को सलाम करते है परन्तु साथ ही दरारें भरते समय अपना बचाव सबसे ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पूरा प्रशासन दिन- रात लोगों की सेवा में लगा हुआ है। जल स्रोत विभाग की तरफ से मिट्टी वाले थैले और खाली बोरियों का प्रबंध किया गया है। सेना और एन.डी.आर.एफ. के जवान भी डटे हुए है।
जल स्रोत मंत्री ने कहा कि पहाड़ों और राज्य में मूसलाधार बारिश होने के कारण कई वर्षों बाद ऐसी स्थिति पैदा हुई है और सभी दरिया अपनी क्षमता से अधिक बह रहे है। कई स्थानों पर दरिया और नहरे ओवरफलो भी हुई। इसी तरह कुछ स्थानों पर दरारें पडऩे की घटनाएं हुई है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वह स्वंय दरार भरने की जगह स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल कर तकनीकी मदद ज़रूर ले, जिससे किसी का भी जानी नुक्सान न हो। लोगों को पानी में से सुरक्षित बाहर निकालना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार लोगों के साथ खड़ी है और हर जान कीमती होने के कारण मानवीय जान की रक्षा की जा रही है।
———–





















