
दिल्ली मे लगातार बढते बाढ के खतरे के बीच आज उपराज्यपाल सक्सेना ने डीडीएमए की बुलाई अहम बैठक
चंडीगढ़, 13 जुलाई (विश्ववार्ता) दिल्ली मे लगातार बढते बाढ के खतरे को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अहम बैठक बुलाई है। यह जानकारी राज निवास के अधिकारियों ने दी। सक्सेना ने यमुना नदी का निरीक्षण करते हुए संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों को तैनात किया गया है और निचले इलाकों में रहने वाले सभी लोगों को निकाला जाएगा।





















