
लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट के 3 शार्पशूटर हथियारो सहित चढे पुलिस के हत्थे
चंडीगढ़, 9 जुलाई (विश्ववार्ता) दिल्ली स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट के 3 शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2 पिस्तौल और 4 कारतूस भी बरामद हुए हैं। पकडे गए आरोपियों के नाम उदित,अनीश और मोहित बताया जा रहा है। आरोपी पहले भी कई अपराधों और रंगदारी के एक मामले में वांछित थे। डीसीपी राजीव रंजन, एसीपी वेद प्रकाश, इंस्पेक्टर मान सिंह, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम ने आरोपियों को रोहिणी से पकड़ा है।























