
चंडीगढ़ व आसपास दिनभर झमाझम बारिश ने हर जगह किया पानी ही पानी
चंडीगढ़, 8 जुलाई (विश्ववार्ता) ट्राईसिटी मे आज दिनभर मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई। इसमें पूरा शहर पानी-पानी हो गया। बारिश कई इलाकों में आफत लेकर आई वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है। बरसात के बाद तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे बिजली की खपत भी कम हुई। लोगों ने एसी बंद कर दिए हैं। अब पंखों से काम चल रहा है।
शनिवार सुबह करीब आठ बजे चंडीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई क्षेत्रों में यातायात भी प्रभावित हुआ। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।





















