
पंजाब सीएम मान ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के नए चेयरमेन का किया ऐलान
चंडीगढ़, 8 जुलाई (विश्ववार्ता) बाबा फरीद यूनिवर्सिटी फरीदकोट में मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन का ऐलान कर दिया गया है। बोर्ड का चेयरमैन डॉ. गुरप्रीत सिंह वांडर को बनाया गया है। इस दौरान नए बने चेयरमैन को सी.एम. मान ने बधाई दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध डॉक्टर गुरप्रीत सिंह वांडर को चेयरमैन घोषित किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट के जरिए बधाई दी है।
सी.एम. मान ने ट्वीट कर कहा कि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी फरीदकोट के मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन बनने पर प्रसिद्ध डॉ. गुरप्रीत सिंह वांडर को बहुत-बहुत बधाई… बोर्ड के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं.. उम्मीद है कि नया मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा…।























