
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ इस दिन संभालेंगे पदभार
चंडीगढ़, 8 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वह 11 जुलाई सुबह 11.00 अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
आपको बता दें कि सुनील जाखड़ के पदभार ग्रहण करने के कार्यक्रम में प्रभारी भाजपा पंजाब एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रुपाणी, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी भाजपा पंजाब नरेंद्र सिंह रैना, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।





















