
लुधियाना मे ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने किया पर्दाफाश
चंडीगढ़, 8 जुलाई (विश्ववार्ता): पंजाब के लुधियाना मे सलेम टाबरी में हुए ट्रिपल मर्डर केस को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासी चमनलाल (70), उनकी पत्नी सुरिंदर कौर (65) और मां सुरजीत कौर (90) के शव घर के अंदर से मिले। तीन हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावनाएं हैं। हत्या के बाद आरोपी घर से गायब था, जिसकी जांच करने पुलिस ने जब उसे गायब पाया, तो उसकी मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। मोबाइल लोकेशन से जब इसे राऊंडअप कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। इस बात की अभी तक किसी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
जिक्रयोग्य है कि एक ही परिवार के 3 सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आज लुधियाना के न्यू जनकपुरी सलेम टाबरी में सास, बहू-बेटे की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। 2 दिन से दूध वाला दूध देने आ रहा था लेकिन दरवाजा ना खोलने पर वह वापिस चला जाता था। आज उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग इक_ा हो गए, जिन्होंने देखा कि तीनों की लाशें खून से लथपथ पड़ी थी।





















