
पंजाब व आसपास के राज्यो मे झमाझम बारिश से लोगो को मिली बडी राहत
मौसम विभाग ने जारी किया यैलो अलर्ट
चंडीगढ़, 8 जुलाई (विश्ववार्ता): आज पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ मे दिन की शुरूआत झमाझम बारिश से हुई। जुलाई महीने के पहले हफ्ते में मानसून ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपना प्रभाव दिखाया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार आने वाले कुछ दिन बारिश होने की सम्भावना बनी रहेगी।
9 जुलाई को राज्य में कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। पंजाब में कई जगहों पर यैलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आज के मुकाबले आज तापमान में 1.6 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी हुई है। जो सामान्य से 2.3 डिग्री सैल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान समराला, जिला लुधियाना का 36.3 डिग्री सैल्सियस रहा।





















