
पंजाब के जालंधर नगर निगम में आज दूसरे दिन भी काम ठप्प
चंडीगढ़, 7 जुलाई (विश्ववार्ता): पंजाब के जालंधर जिले में आज दूसरे दिन भी नगर निगम में कलम छोड़ हड़ताल चल रही है। जिस वजह से निगम का सारा कामकाज ठप्प रहेगा। बता दें प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में रिकवरी के लिए प्राइवेट सीएम रखने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि किसी निगम में ऐसा नहीं है, तो जालंधर में भी ऐसा नहीं होने देंगे।





















