

पंजाब सीएम भगवंत मान की शादी की आज पहली सालगिरह
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कहा कुछ ऐसा
चंडीगढ़, 7 जुलाई (विश्ववार्ता): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज शादी की पहली वर्षगांठ है। आज के दिन सी.एम. मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। वही आज पंजाब सीएम मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमे लिखा है, “इको ही मेहर मैं उस सोहणे रब्ब तो मंगी ए… साडी फोटो देखके लोक कहण दोवां दी किसम्त चंगी ए…।
वही सूत्रो से खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री ने आज रात अपनी पार्टी के विधायकों, मंत्रियों और संसद सदस्यों के अलावा एक कलाकार के रूप में उनके मित्र बने कई मशहूर हस्तियों को आमंत्रित किया है। आज रात चंडीगढ़ क्लब में आयोजित होने वाले समारोह में सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह सहित दिल्ली से आम आदमी पार्टी के कई शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।























