
पंजाब विजिलेंस की बडी कार्रवाई
अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट के वकील के खिलाफ 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज
वकील गौतम मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी
चंडीगढ़, 6 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज नगर सुधार ट्रस्ट, अमृतसर के लोक अभियोजक गौतम मजीठिया के खिलाफ कब्ज़ा किया हुआ 20 बीघा जमीन का मुआवजा जारी करने के बदले 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी वकील के खिलाफ यह मामला अमृतसर के प्रताप एवेन्यू निवासी जतिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि जतिंदर सिंह ने 18 मई 2023 को भ्रष्टाचार विरोधी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की थी कि वकील गौतम मजीठिया ने नगर सुधार ट्रस्ट अमृतसर द्वारा 25 मार्च 2022 को अधिग्रहीत की गई 20 बीघे जमीन के लिए अतिरिक्त मुआवजा जारी करने के बदले 20 लाख रुपए की मांग की थी। अदालत ने उक्त 20 बीघा जमीन का 20त्न अतिरिक्त मुआवजा जितिंदर सिंह को जारी करने का आदेश दिया था और जब शिकायतकर्ता ने अतिरिक्त मुआवजे के लिए उक्त वकील से संपर्क किया, तो उसने 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की, जिसमें से वह पहले ही 8 लाख रुपये ले चुका है।























