
इस महिला को बनाया गया पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की उप प्रधान
चंडीगढ़, 6 जुलाई (विश्ववार्ता) भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की उप प्रधान राशि अग्रवाल को भाजपा महिला मोर्चा खन्ना की प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिम्मेदारी मिलने पर राशि अग्रवाल ने भाजपा हाईकमान, पंजाब प्रधान, महिला मोर्चा के प्रभारी राजेश बाघा व महिला मोर्चा की प्रधान मीनू सेठी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेवारी सौंपी है, वो उसे तहेदिल से निभाएंगी।





















