

श्री हरमंदिर साहिब मे नतमस्तक हुए भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड
चंडीगढ़, 6 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब बीजेपी मे अपनी पारी की नई शुरूआत कर रहे नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील जाखड़ आज अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। उनके साथ तरुण चुघ, इकबाल सिंह लालपुरा, मनजिंदर सिरसा भी साथ मौजूद रहे
बता दें कि कांग्रेस से भाजपा में आने के एक साल बाद ही सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रधान बना दिया गया है। बेदाग छवि और हर मुद्दे पर बेहतर पकड़ रखने वाले तेजतर्रार वक्ता माने जाते जाखड़ को भाजपा में अचानक संगठन की इतनी बड़ी जिम्मेदारी ऐसे ही नहीं सौंपी गई। इसके पीछे उनका राजनीतिक कद और किरदार अहम रहा है। जाखड़ 2002, 2007 और 2012 में लगातार 3 बार अबोहर से विधायक भी रह चुके है।























