
पंजाब कांग्रेस को फिर लगा बडा झटका, इस कांग्रेसी पूर्व पार्षद ने थामा ‘आप’ का दामन
चंडीगढ़, 6 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढता जा रहा है, जन हितैशी कार्याे को लगाातर अंजाम दे रही पंजाब की मान सरकार सूबे मे एक के बाद नया मिल का पत्थर स्थापित कर रही है। आप के विधायक अशोक पराशर पप्पी हलका सैंट्रल में लगातार विरोधी पार्टियों के खेमे में सेंध लगाने में कामयाब हो रहे हैं। अब की बार राजनीतिक विरोधी कांग्रेस पार्टी की पूर्व पार्षद व कुछ अन्य पुराने कांग्रेसी वर्करों को ‘आप’ शामिल करवाकर उन्हे झाड़ू थमाते हुए पार्टी को और भी मज़बूती प्रदान की है।
विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक मदन लाल बग्गा, जिला वित्त एवं योजना बोर्ड के चेयरमैन शरणपाल सिंह मक्कड़ की मौजूदगी में वार्ड नंबर 53 में पूर्व कांग्रेसी पार्षद पिंकी बांसल और ब्लॉक अध्यक्ष मि_ू बांसल कांग्रेस को अलविदा कहकर अपनी पूरी कांग्रेस टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर हलका सैंट्रल से 5 बार पार्षद रहे राकेश पराशर और हलका सैंट्रल के वॉलंटियर्स भी मौजूद रहे।























