
जानिये मौसम का हाल, इस तारिख तक मौसम विभाग ने जारी किया पंजाब मे यैली अलर्ट
चंडीगढ़, 6 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मे लगातार मानसून जोर पकड रहा है, पिछले 24 घंटो मे पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। आने वाले दिनों में भी पंजाब के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पंजाब में 9 जुलाई तक यैलो अलर्ट जारी किया है। 6 व 9 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी बारिश होगी।
पंजाब के पड़ोसी हिमाचल प्रदेश के रोहतांग, बारालाचा व शिंकुला सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ वहीं लाहौल घाटी सहित मनाली में दिनभर बारिश का क्रम चलता रहा। वहीं बारिश ने कई जिलों में कहर भी बरपाया, जिससे कईयों की मौत और कई घायल हो गए।























