
खालिस्तानी आतंकी सिख फॉर जस्टिस नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू मर गया ?
सोशल मीडिया पर किये जा रहे है दावे
चंडीगढ़, 6 जुलाई (विश्ववार्ता) खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा है कि अमेरिका में सड़क दुर्घटना में वह मारा गया।’ खबर की पुष्टि का इंतजार है लेकिन ट्विटर पर उसकी मौत की खबर तेजी से ट्रेंड कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में खालिस्तानी आतंकी सिख फॉर जस्टिस नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत का दावा किया जा रहा है। एक के बाद एक खालिस्तानी आतंकियों की मौत के बाद से पन्नू सहित खालिस्तानी समर्थकों में भय का माहौल बना हुआ था।





















