
सीएम मान ने पंजाबवासियों को दी बडी राहत, यह टोल प्लाजा हुआ बंद
चंडीगढ़, 5 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाबवासियों को आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बडी राहत देते हुए मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित चंद पुराना में लगा पी.डी. अग्रवाल टोल प्लाजा बंद करवा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले 9 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं और यह 10वां टोल प्लाजा है जिसे बंद कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा बंद होने से वाहन चालकों का रोजाना लाखों रुपए का फायदा होगा। चंद पुराना टोल प्लाजा बंद करवाने के लिए विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद द्वारा लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरा किया।























