भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट
चंडीगढ़, 5 जुलाई (विश्ववार्ता) भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल देर मेरठ सिटी में अपनी कार से जाते समय उनका एक्सीडेंट हो गया। बता दें के उनकी कार को एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। प्रवीण के साथ कार में उस समय उनका बेटा भी था और दोनों ही लोग बाल-बाल इस दुर्घटना में बचे। जानकारी के लिए बता दें के पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी कैंटर चालक को मौके से पकड़ लिया।





















