
आय से अधिक संपत्ति मामले मे आज पूर्व सीएम चन्नी होगे विजिलेंस के सामने पेश
चंडीगढ़, 5 जुलाई (विश्ववार्ता) आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आय से अधिक संपत्ति मामले मे विजीलैंस ब्यूरो की जांच में शामिल होगे। विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भेजे गए नोटिस के मुताबिक पूर्व सी.एम. चन्नी को विजीलैंस ब्यूरो के मोहाली स्थित मुख्यालय में सुबह 11 बजे पहुंचने के लिए कहा गया है।
बतां दे कि पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी को विजीलैंस ब्यूरो द्वारा इससे पहले भी 2 बार बुलाया जा चुका है और चन्नी को विजीलैंस ब्यूरो द्वारा एक लंबा-चौड़ा प्रोफार्मा भी भरकर लाने के लिए दिया गया था, जिसमें उनकी व उनके परिवार की संपत्ति, विदेश यात्राओं व अन्य खर्चों की जानकारी मांगी गई थी।





















