
पंजाब मे आज फिर होने जा रहा है एक और टोल प्लाजा बंद
विधायक अमृतपाल सुखानंद ने सांझा की जानकारी
चंडीगढ़, 5 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार सूबे की जनता के लिए हर वो एक कार्य कर रही है जिससे जनता मे खुशहाली आए और इसी लडी में पंजाब के मोगा जिले मे आज मुख्यमंत्री भगवंत मान बाघापुराना से मोगा टोल प्लाजा बंद करवाएंगे। इसकी जानकारी बाघापुराना से विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने अपने सोशल मीडिया पर साझा कर दी है।




















