
चंडीगढवासियों को बडी राहत: टू व्हीलर वाहनों पर फि़लहाल नही लगेगी पाबंदी
चंडीगढ़, 4 जुलाई (विश्ववार्ता) :चंडीगढ़वासियों को उस समय बडी राहत मिली जब पेट्रोल से चलने वाले टू व्हीलर वाहनों पर चंडीगढ प्रशासन द्वारा अभी फि़लहाल पाबंदी नहीं लगाने का आदेश जारी किया है। चंडीगढ़ निवासियों के लिए राहत की खबर है। चंडीगढ़ प्रशासन फिलहाल पेट्रोल आधारित टू व्हीलर वाहनों पर पाबंदी नहीं लगाएगा। प्रशासन ने अपनी इलेक्ट्रिक नीति में संशोधन कर शहरवासियों को राहत दी है। बता दें कि मेयर अनूप गुप्ता ने इलेक्ट्रिक नीति पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि प्रशासन सिर्फ वाहनों के लिए ही नीति क्यों बना रहा है।
यूटी प्रशासन ने इलेक्ट्रिक नीति में संशोधन करके राहत प्रदान की है। निर्णय लिया गया है कि अब 75 फीसदी पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहन और 25 फीसदी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन रजिस्टर्ड होंगे। जबकि पहले इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पंजीकृत का कोटा 75 फीसदी रखा गया था। सोमवार को सलाहकार धर्मपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे।





















