
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज डिजिटल माध्यम से शंघाई सहयोग संगठन की शिखर की बैठक को करेंगे मेजबानी
चंडीगढ़, 4 जुलाई (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज डिजिटल माध्यम से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक की मेजबानी करेंगे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे।
बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति और कारोबार एवं सम्पर्क बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही भारत की अध्यक्षता में एससीओ का शिखर सम्मेलन, समूह के नए स्थायी सदस्य के रूप में ईरान का स्वागत करने के लिए भी तैयार है।





















