
नहर के पानी मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने की प्रैस कॉफ्रैस
पंजाब सरकार की पहल कि खेती को आगे लेकर जाएं और पानी को बचाया जाए: मीत हेयर
चंडीगढ़, 3 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने नहर के पानी मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने कहा कि पंजाब सरकार की पहल है के खेती को आगे लेकर जाएं और पानी को बचाया जाए। उन्होंने हमारी पहल है कि नहरी पानी को कैसे किसानों तक पहुंचाया जाये। इस दौरान इनके साथ कृष्ण कुमार प्रिंसिपल सेक्टरी वाटर रिसोर्सिस भी मौजूद रहे।
मंत्री मीत हेयर ने कहा कि आज से पहले कृषि विभाग धोखधड़ी के लिए चर्चाओं में था लेकिन पहली बार खबर आ रही है की 40 सालों बाद टेलो में पानी पहुंच रहा है। पिछले दो महीनों में 13471 पानी वाले खाल बनाए गए हैं। एक नोटिफिकेशन के साथ भाईचारक खाल खत्म कर सरकारी किया गया है। इन खाल पर करीब 200 करोड़ रुपए मनरेगा के जरिए खर्च किया गया है।























