
पंजाब के इस जिले मे 8वीं की परीक्षाओं के लिए धारा-144 लागू
डी.सी ने जारी किये आदेश
चंडीगढ़, 3 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के होशियारपुर जिले मे वाइस चेयमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी पत्र के अनुसार 4 जुलाई यानि की कल से 15 जुलाई तक 8वीं के री-अपीयर एग्जाम हैं। इसके चलते जिले में एग्जाम के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। डी.सी कोमल मित्तल ने यह आदेश दिए हैं। जो 20 जुलाई तक लागू रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
धारा 144 लागू रहेगी। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग किया गया है। ऐसे में 20 जुलाई तक जिले की सीमा के अंदर सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के घेरे में 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी रहेगी।























