
पंजाब मे नहर मे डूबने से एएसआई की दर्दनाक मौत
चंडीगढ़, 3 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के जाडला के थाना सदर में पड़ती पुलिस चौकी जाडला में दोआब नहर की कच्ची पटरी पर पैर फिसलने से ए.एस.आई. हेम राज (55) की दर्दनाक मौत हो गई।। मौके पर कुछ नौजवानों ने देखा कि एक व्यक्ति पानी में बहता हुआ आ रहा है। जब उसे बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस कर्मियों ने बताया कि मृतक हेम राज के दो लडक़े हैं। एक लडक़ा यहीं है और दूसरा विदेश में रहता है। मृतक का गांव बग्गूवाल थाना पोजेवाल में पड़ता है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।





















