राष्ट्रपति मुर्मू आज से चार दिन में तीन राज्यों का करेंगी दौरा
चंडीगढ़, 3 जुलाई (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से सात जुलाई के बीच कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगी और इस दौरान वह दो दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी तथा कमजोर आदिवासी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा रविवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रपति सोमवार को कर्नाटक के मुद्देनाहल्ली स्थित श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वह शाम को राज्य के राजभवन में पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों) के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी।
























