
भाजपा हाईकमान का बडा फैसला, पंजाब को मिलेगा जल्द नया प्रधान
चंडीगढ़, 3 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब की राजनीति इस समय पूरे उफान पर है ओर सभी पार्टियां 2024 के लिए तैयारियां मे जुटी हुई है। वही पता चला है कि भाजपा हाईकमान ने एक बड़ा फ़ैसला किया है जिसमे पंजाब में भाजपा को जल्द नया प्रधान मिलेगा इस बारे में जल्द ही ऑफिशल बयान सामने आएगा।
जिक्रयोग्य है कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद हाईकमान प्रदेश में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में है। पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है, जिसके चलते हाईकमान द्वारा पार्टी प्रधान के नाम का ऐलान किया जा सकता है। अब देखना यह है कि किस नेता को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाती है।





















