
पीएम मोदी आज करेगें मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल और विस्तार की अटकलें तेज
चंडीगढ़, 3 जुलाई (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने की उम्मीद है, जो इस साल सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह भी कयास लगाये जा रहे है कैबिनेट फेरबदल की संभावनाओं को लेकर भी यह बैठक होने जा रही है।
महाराष्ट्र में राजनीतिक बदलाव तब आया जब अजित पवार विपक्षी खेमे से बाहर हो गए और कुछ राकांपा विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए, और गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बंद कमरे में कई बैठकें हुईं। इस विचार पर बल दिया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल होने वाला है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में अजित पवार के शपथ लेने के साथ ही इस पद पर रहने वाले नेताओं की संख्या बढक़र दो हो गई है, अब अटकलें तेज हो गई हैं कि मौजूदा उपमुख्यमंत्री और पार्टी के लिए प्रमुख नेता देवेन्द्र फडऩवीस होंगे।





















