
पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई बडे गैंगस्टर्स को काला पानी भेजने की तैयारी
एनआईए ने केंद्र की मोदी सरकार को लिखा पत्र
चंडीगढ़, 2 जुलाई (विश्ववार्ता) सूत्रों के हवाले से बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत जेलों में बंद गैंगस्टर्स को अंडमान निकोबार की जेलों में भेजने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों से से पता चला है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से गैंगस्टर्स को अंडमान-निकोबार की जेलों में भेजने के आग्रह किया है। जानकारी के मुताबिक, इसे लेकर गृह मंत्रालय और एनआईए के अधिकारियों के बीच चर्चा भी हुई है।
पिछले कुछ महीनों में जेल के अंदर ही गैंगवार और गैंगस्टर्स के ऊपर हमले के बाद एनआईए इस कदम पर विचार कर रहा है. इसीलिए एजेंसी ने कुख्यात गैंगस्टर को शिफ्ट करने के लिए केंद्र को चि_ी लिखी है।
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक प्रस्ताव गैंगस्टरों को दक्षिण भारत की जेलों में स्थानांतरित करने का था, लेकिन यह एक लंबी प्रक्रिया होगी क्योंकि इसके लिए राज्य सरकारों से अनुमति लेनी होगी। जानकार सूत्रो से खबर है कि कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एक केंद्र शासित प्रदेश है, और इसका प्रशासन गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है, इसलिए इस प्रक्रिया में कम समय लगेगा. एजेंसी वर्तमान में कानूनी राय भी मांग रही है।





















