
पंजाब मे नशे मे चूर नशेडी ने अपनो के साथ ही खेला मौत का नंगा नाच
की रिश्तों की हत्या, मां व भाई की हत्या कर शव के टुकड़े कर घर में ही जलाया
चंडीगढ़, 2 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के पटियाला क्षेत्र के पातड़ां के गांव कांगथला में एक नशेड़ी युवक ने नशे मे चूर होकर अपनो ही हत्या कर रिश्तों का शर्मसार कर दिया। युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी मां व सौतेले भाई पर लोहे के सबल के साथ वार करके निर्ममता से कत्ल करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद गुनाह छिपाने के लिए आरोपी ने मां की लाश के टुकड़े-टुकड़े करके तेल डालकर इसे घर में ही जला दिया, जबकि भाई की लाश को पास पड़ती कैथल-खन्नौरी ड्रेन में फेंक दिया। थाना शुतराणा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मृतकों की पहचान परमजीत कौर (50) व जसविंदर सिंह (20) के तौर पर हुई है। आरोपियों में परमजीत कौर का बड़ा बेटा गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा (28) व उसके दो दोस्त रजिंदर सिंह उर्फ राजा व रणजीत सिंह उर्फ राणा शामिल हैं।करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए पेरैंट्स टीचर मीटिंग 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। स्कूल द्वारा इस आयोजन में माता-पिता और गांव के गण्यमान्यों के अधिक से अधिक भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे।























