
भाखड़ा नहर में दरार आने के डर के कारण इलाका निवासियों में दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 2 जुलाई (विश्ववार्ता) भाखड़ा नहर में दरार आने के डर के कारण इलाका निवासियों में दहशत का माहौल है जिला परिषद फतेहगढ़ साहिब के पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा ने इलाका निवासियों की समस्याएं सुनने के बाद बातचीत करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नहर विभाग की लापरवाही के कारण नहर की स्थाई तौर पर मरम्मत नहीं हुई क्योंकि इसी स्थान पर करीब 4 साल पहले भी दरार आई थी, जिसे अभी तक पक्का नहीं किया गया और दोबारा उसी स्थान पर मिट्टी की बोरियां खिसकने के कारण दरार खुलने का खतरा बना हुआ है।
भुट्टा ने बताया कि पंजाब सरकार से मांग की है कि नहर की मरम्मत तुरंत करवाई जाए और लापरवाह सरकारी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्रवासियों को इस खतरे से राहत मिल सके। इस मौके सुखविंदर सिंह पूर्व सरपंच, जगरूप सिंह नंबरदार, साहिब सिंह हरलालपुर, शीशन सिंह व प्रभजोत सिंह कोटला बजवाड़ा आदि हाजिऱ थे।























