
मध्यप्रदेश मे पंजाब सीएम ने पीएम मोदी पर साधा कडा निशाना
अब बदलाव की जो हवा दिल्ली से पंजाब पहुंची है, वह मध्यप्रदेश तक आएगी-पंजाब सीएम भगवंत मान
चंडीगढ़, 2 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मध्यप्रदेश मे एक महारैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर कडा निशाना साधा और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में डालने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
पंजाब सीएम ने कहा‘‘किसी ने मोदी से कहा दिल्ली के स्कूलों में अच्छी पढ़ाई हो रही है तो मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। मुफ्त इलाज वाली बात पर सत्येन्द्र जैन को जेल भेज दिया। अब बदलाव की जो हवा दिल्ली से पंजाब पहुंची है, वह मध्यप्रदेश तक आएगी।
आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि प्रदेश में पौने पांच वर्ष पहले चुनाव हुआ तो कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन भाजपा का फार्मूला है कि सरकार चुनाव से नहीं तो उपचुनाव से बना लो। उन्होंने आगे कहा, ‘‘आपने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई, जिनके कार्यालय पर पहले ही बोर्ड लगा होता है कि यहां विधायक बेचे जाते हैं। भाजपा ने कांग्रेस से 30 विधायक खरीद कर सरकार बना ली।
मान ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने आपके वोट बेच दिए। ऐसी पार्टी को वोट देने का कया मतलब, जो वोट बेच देती है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में आप आम आदमी पार्टी को वोट दीजिए।” मान ने कहा, ‘‘भाजपा-कांग्रेस वाले मिले हुए हैं। ये दाल-चावल हैं।























