
फाजिलका पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित 2 आरोपियों को दबोचा
चंडीगढ़, 2 जुलाई (विश्ववार्ता) तहत फाजिल्का पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली है जब पुलिस ने दो लोगों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है और चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि इनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है।
वहीं इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि पर्चे में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नवीन कुमार उर्फ आरजू बिश्नोई का भी नाम था। आरजू बिश्नोई के नाम कई कागजात दर्ज हैं। आरज़ू बिश्नोई राजस्थान की अजमेर जेल में बंद है।





















