
अंतरराज्यीय जबरन वसूली रैकेट का पदाफार्श, पुलिस ने प्रिंस राणा गैंग के इतने सदस्यो को दबोचा
डीजीपी गौरव यादव ने टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 2 जुलाई (विश्ववार्ता) मोहाली पुलिस ने प्रिंस राणा गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार करके एक अंतरराज्यीय जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह ट्राइसिटी क्षेत्र में सक्रिय बंबीहा समूह के सहयोगी हैं। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी बलौंगी और पंचकुला क्लब के बाहर हुई फायरिंग में भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज हैं।
आगे की जांच में गिरोह के अन्य सदस्यों का पता चला है जिन्हें कनाडा से सक्रिय जबरन वसूली करने वालों की रीढ़ तोडऩे के लिए जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस संगठित अपराध तंत्र को ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।





















