महाराष्ट्र: बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा
हादसे में 25 लोगों की जलकर मौत
चंडीगढ़, 1 जुलाई (विश्ववार्ता) महाराष्ट्र के बुलढाणा में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। नागपुर से पुणे की ओर जा रही बस बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद बस में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 25 लोगों की जलकर मौत हो गई है। बताया जा रहा कि बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
एसपी बाबूराव महामुनि ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। बस से 25 शव निकाले गए हैं। बस में कुल 32 लोग सवार थे। छह से आठ लोग घायल हैं। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।