
केंद्र के खिलाफ दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने फिर सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा
चंडीगढ़, 30 जून (विश्ववार्ता) : दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर केंद्र के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। केजरीवाल सरकार ने केंद्र के अध्यादेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट अपनी अपील दायर की है। अपील में कहा गया है कि, केंद्र का अध्यादेश असंवैधानिक है और इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।
बतां दे कि पिछले दिनो दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की महारैली हुई थी। केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ यह महारैली आयोजित की गई थी। महारैली में पंजाब के सीएम भगवंत, कपिल सिब्बल और पार्टी के तमाम मंत्री पहुंचे हुए थे। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला था।
केजरीवाल ने कहा था कि देश के 75 साल के एक इतिहास में पहली बार कोई ऐसा पीएम आया है जो कहता है कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता। आज पूरे देश के लोग स्तब्ध हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि इतना अहंकारी प्रधानमंत्री है। केजरीवाल ने कहा कि, देश में अब जनतंत्र खत्म हो रहा है और इसी को तानाशाही कहते हैं। लेकिन हम तानाशाही को मिटाकर रहेंगे और जनतंत्र को बचाएंगे।























