
पंजाब मे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगवाने वालो की अब खैर नही
पंजाब सरकार हुई सख्त, कल से कटेगा चालान
चंडीगढ़, 30 जून (विश्ववार्ता) पंजाब मे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगवाने वालो की अब खैर नही है। पंजाब सरकार हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) को लेकर सख्त नजर आ रही है। सरकार ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में दी गई छूट को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। सरकार ने कहा कि एचएसआरपी फिट नहीं होने वाले वाहनों के 1 जुलाई से चालान काटे जाएंगे या उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। पंजाब पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बता दें कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 50 के अनुसार सभी श्रेणियों के वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य है। यह नियम 1 अप्रैल 2019 से अनिवार्य कर दिया गया था।























