
सी.बी.एस.ई. ने 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल कंपार्टमैंट परीक्षा की तारीख की घोषित
चंडीगढ़, 30 जून (विश्ववार्ता) सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने कक्षा 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल कंपार्टमैंट परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार कक्षा 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल के लिए कंपार्टमैंट परीक्षा का आयोजन 6 से 20 जुलाई तक किया जाएगा।
10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा में 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वाले स्टूडैंट्स के लिए यह कंपार्टमैंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि इसमें भी पासिंग माक्र्स न मिलने पर स्टूडैंट्स को फेल घोषित कर दिया जाएगा। सी.बी.एस.ई. के रैगुलर स्टूडैंट्स के लिए कंपार्टमैंट परीक्षा का आयोजन संबंधित स्कूल में ही किया जाएगा। वहीं, प्राइवेट स्टूडैंट्स के लिए यह परीक्षा थ्योरी एग्जाम के लिए तय किए गए केंद्र पर ही होगी।





















