
पंजाब पुलिस में डीआईजी रैंक के अफसर इंदरबीर सिंह पर विजिलेंस ने कसा शिंकजा, किया नामजद
चंडीगढ़, 29 जून (विश्ववार्ता): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने डीआईजी रैंक के अफसर इंदरबीर सिंह पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। पता चला है कि विजिलेंस ब्यूरो ने डीआईजी इंदरबीर सिंह को भ्रष्टाचार के मामले में नामजद किया है। जानकारी के अनुसार, इंदरबीर सिंह पर फिरोजपुर रेंज के डीआईजी रहते एक नशा तस्कर से 10 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। नशा तस्कर को आरोपों से मुक्त कर उसे छोडऩे के लिए यह भारी रकम मांगी गई। इंदरबीर सिंह इस समय पंजाब आम्र्ड पुलिस (पीएपी) जालंधर में तैनात हैं।
हालांकि, विजिलेंस ब्यूरो ने डीआईजी इंदरबीर सिंह को नामजद कर लिया है। अब देखना यह होगा कि इंदरबीर पर आगे क्या कार्रवाई होती है? उनपर किस तरह से शिकंजा कसा जाता है? इसी के साथ विजिलेंस ब्यूरो अब अन्य पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत की जांच शुरू कर दी है।























