
जानिये आज पंजाब के मौसम का हाल, येलो अलर्ट जारी
आज से जुलाई की इस तारिख तक पंजाब के कई जिलो में बारिश पडऩे की सम्भावना: मौसम विभाग
चंडीगढ़, 29 जून (विश्ववार्ता) तापमान गिरने के कारण लोगों को झुलसाती गर्मी से चाहे राहत मिली है लेकिन उमस अब भी बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 जुलाई तक पंजाब के कई इलाकों में बारिश पडऩे की सम्भावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान रूपनगर, अमलोह, नंगल, खरड़, शाहपुर कंडी आदि इलाकों में हल्की बारिश हुई है। आने वाले दिनों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को तापमान में 0.7 डिग्री सैल्सियस की कमी दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान जिला होशियारपुर का 37.3 डिग्री सैल्सियस रहा जबकि अन्य जिलों का तापमान 32 से 33 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा।





















