
देशभर में आज मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार
चंडीगढ़, 29 जून (विश्ववार्ता)ईद उल अजहा(बकरीद) मनाई जा रही है। बकरीद को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों में काफी उत्साह है। इसको लेकर लोगों ने जमकर कुर्बानी के लिए बकरे की खरीदारी हुई। बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। कुर्बानी के लिए बकरों की खूब खरीदारी हुई। डेढ़ लाख से लेकर 10 हजार रुपये तक का बकरा कुर्बानी के लिए बिका। इसके अलावा लोगों ने अपने जरूरत के अनुसार बकरे की खरीदारी की।
इसके साथ ही बकरे के गोश्त को तीन जगहों पर बांटा जाता है। जानिए आखिर क्यों मनाई जाती है बकरीद और बकरे की कुर्बानी देने के पीछे क्या है कारण? इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, इस्लाम का 12 महीना धूल हिज्जा होता है और इसी में बकरीद का पर्व मनाया जाता है। बकरीद को कुर्बानी के रूप में मनाया जाता है।
आज कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद-उल-अजहा पर आज अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुकेंगे। उत्तर प्रदेश में भी इस त्योहार को देखते हुए विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए है। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने भी ईद-उल-अज़हा के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।























