
पंजाब के नाभा मंडोर गांव में पुलिस व लोगों के बीच बडी झड़प
चंडीगढ़, 28 जून (विश्ववार्ता): पंजाब के नाभा मंडोर गांव में पुलिस लोगों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह हंगामा 39 एकड़ पंचायती जमीन की बोली को लेकर हुआ है। इस दौरान एस.सी. भाईचारे द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस दौरान एक पुलिस इंचार्ज व महिला कांसटेबल घायल हो गए। इस मौके पर लोगों द्वारा ईंट, पत्थरों व डंडों से हमला किया गया। मौके पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। पुलिस का कहना है हमला करने वालों की पहचान कर उनके ऊपर बनती कार्रवाई की जाएगी।





















