
हरियाणा में विधानसभा चुनाव-2024 से पहले जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू
भाजपा को लगा बडा झटका, इस नेता ने थामा आप का दामन
चंडीगढ़, 28 जून (विश्ववार्ता): हरियाणा में विधानसभा चुनाव-2024 से पहले जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी सक्रिय रूप से अपना खेमा बढ़ा रही है। आम आदमी पार्टी ने अब बीजेपी को झटका दे दिया है। आम आदमी पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने टोहाना से बीजेपी के फतेहाबाद जिला कार्यकारिणी सदस्य और बीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जगबीर गोस्वामी को आप की जॉइनिंग करा दी। डॉ सुशील गुप्ता ने ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी।
आप के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा आप संयोजक अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर हल्का टोहाना से बीजेपी के फतेहाबाद जिला कार्यकारिणी सदस्य और बीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जगबीर गोस्वामी जी ने आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था जाहिर की है। अब बीजेपी-कांग्रेस से लोग बहुत निराश हैं।























