
पंजाब में रोडवेज के ड्राइवर व कंडक्टरों की हड़ताल खत्म
पंजाब सीएम मान से समय मिलने के बाद आज हडताल का फैसला लिया वापिस
चंडीगढ़, 28 जून (विश्ववार्ता): पंजाब में रोडवेज के ड्राइवर व कंडक्टर आज दूसरे दिन हड़ताल पर नही जायेगेेंं। पंजाब सीएम भगवंत मान ने रोडवेज-पनबस कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन को उनकी मांगों पर विचार विमर्श के लिए 10 जुलाई को बैठक के लिए समय दिया है। यूनियन के नेताओं ने कहा कि हड़ताल के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यालय से प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से संदेश आया कि उन्हें बैठक का समय दे दिया गया है।
बतां दे कि कल पंजाब में करीब 3 हजार रोडवेज पनबस और पेप्सू बसों के पहिए जाम रहने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टरों ने दो दिन 27 और 28 जून को हड़ताल का ऐलान किया था। यूनियन के पदाधिकारियों की पिछले दिनों लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ विभाग के रूष्ठ से लेकर अन्य अधिकारियों के साथ मांगों पर विचार विमर्श के लिए बैठकें हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था।























