
देशभर मे मानसून की काली घटा छाई, देश के 24 राज्यों में होगी बारिश के आसार
राज्य के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं लाखों लोग हुए प्रभावित
चंडीगढ़, 28 जून (विश्ववार्ता): इस बार देश के चारो कोनो मे मानसून की काली घटा छाई हुई है। मौसम विभाग ने देश के 24 राज्यों में अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. मानसून गुजरात और पंजाब जैसे राज्यों में आगे बढ़ गया है।
मौमस विभाग ने भविष्यवाणी की है कि भारत के पूर्वी, मध्य, उत्तर पश्चिम और पश्चिम में अगले 5 दिन मानसून की बारिश होगी इस दौरान पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश देखी जाएगी. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
असम में बारिश का दौर जारी है, इसकी वजह से ब्रह्मपुत्र नदी रौद्र रूप धारण कर चुकी है. राज्य के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी नदियां उफान पर हैं. पर्यटकों को अगले कुछ दिन हिमाचल नहीं आने का सुझाव दिया गया है. जगह जगह लैंडस्लाइड के कारण सडक़ें जाम हो रही हैं, पानी के तेज बहाव के कारण कटान हो रहा है।























