
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा अध्यापक नेशनल अवॉर्ड के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
चंडीगढ़, 28 जून (विश्ववार्ता): अध्यापक नेशनल अवॉर्ड के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन अप्लाई करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (एलीमेंट्री/सेकेंडरी शिक्षा) और सभी स्कूल प्रमुखों/अध्यापकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए विभाग द्वारा जारी वेबसाइट पर 15 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। सभी स्कूल प्रमुख और अध्यापक इस अवॉर्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
जबकि कुछ अधिकारी और कर्मचारी इस अवॉर्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते। अवॉर्ड के लिए मूल्यांकन हेतु हर एक जिले में डिस्ट्रिक्ट सिलेक्शन कमेटीका गठन किया जाएगा जिसका लॉग इन क्रैडेंशियल्स जिले के डिप्टी कमिश्नर को सरकार द्वारा भेज दिया गया है।





















